क्या आप जानते हैं की Dark Web क्या होता है (Dark web in hindi) ? इसको एक्सेस कैसे करें? Dark Web एक encrypted ऑनलाइन कंटेंट होता है जो की पारम्परिक रूप से इस्तेमाल किये जाने वाले सर्च इंजन (गूगल) से सर्फ नहीं किया जा सकता हैं। यह साधारण इंटरनेट की तरह नहीं हैं। साधारण इंटरनेट जिसको की surface Web कहा जाता है उसको हम क्रोम ब्राउज़र, मोज़िला फायरफॉक्स, यूसी ब्राउज़र आदि के द्वारा एक्सेस कर सकते हैं। पर Dark Web को एक्सेस करने के लिए एक विशेष प्रकार के ब्राउज़र की आवश्यकता होती होगी। इस ब्राउज़र को Tor ब्राउज़र बोला जाता है जिसका पूरा नाम The Onion Router होता है।
ध्यान रहे Dark Web केवल Tor Browser के द्वारा ही किया जा सकता हैं और डोमेन onion के द्वारा पहचाना जा सकता हैं। यह उपयोगकर्ता की जानकारी को सिक्योर रखता हैं।

Dark Web क्या होता हैं?
यह एक प्रकार से Online illigal गतिविधियों का केंद्र हैं या हम ऐसे भी कह यह एक ऐसा ऑनलाइन बाजार हैं जिसपर सारी गैर क़ानूनी गतिविधियां होती हैं। जैसे की ड्रग्स खरीदना, खतरनाक हथियारो का क्रय करना, मानव तस्करी, फर्जी पासपोर्ट ,डिग्रीयां, बिटकॉइन खरीदने और बेचने जैसी जानकारी मिल सकती हैं।Dark Web उपयोगकर्ताओं की पहचान और स्थान गुमनाम रहते हैं और स्तरित एन्क्रिप्शन प्रणाली (layered encryption system) के कारण इन्हें ट्रैक नहीं किया जा सकता है।
Dark Web को एक्सेस कैसे करें
इसको को एक्सेस करने के लिए आपको निम्नलिखित स्टेप्स फॉलो करने होंगे।
- आपको सबसे पहले अपने कंप्यूटर या मोबाइल फ़ोन में Tor ब्राउज़र को डाउनलोड करना होगा। इसके लिए आप Tor की official वेबसाइट पर जाकर डाउनलोड कर सकेंगे।
- जब Tor browser का setup डाउनलोड हो जाये तो आप इसको इनस्टॉल कर लें।
- डेस्कटॉप पर दिख रहे tor के आइकॉन पर क्लिक करके ओपन करें और connect button पर क्लिक करें।
- कुछ समय बाद यह आपको Tor के सर्वर से कनेक्ट कर देगा और आपका IP एड्रेस बदल देगा।
- अगर आप अपना नया IP Address देखना चाहते हैं तो आप Test Tor Network Setting पर जाकर देख सकते हैं।
- अब आपका Tor Browser, Dark Web एक्सेस करने के लिए तैयार हैं। आप जिस प्रकार की साइट्स surf करना चाहते हैं उसका आपको URL पता होना चाहिए।
Dark Web के URL ढूंढ़ने के लिए आप hiddenwiki, tor ब्राउज़र पर सर्च करें। यहाँ पर आपको बहुत सारे Dark Web के लिंक्स मिल जायेंगे जिनपर क्लिक करके आप वेबसाइट विजिट कर पाएंगे।
ये भी पढ़े :-
- Computer full form? (कंप्यूटर का पूरा नाम क्या होता है?)
- Atm full form ?एटीएम का फुल फॉर्म क्या है ?
- ISP क्या है (ISP in hindi)
- मॉनिटर क्या है और इसके प्रकार क्या हैं (Monitor in hindi)
Dark Web एक्सेस करने से पहले ध्यान रखें:-
- सबसे पहले जब भी आप Tor Browser को ओपन करें तो window की साइज को default रहने दे।
- tor browser की किसी भी प्रकार की वेबसाइट से कुछ भी डाउनलोड ना करें।
- अपनी persional information को शेयर ना करें।
- अपने क्रेडिट कार्ड,डेबिट कार्ड की जानकारी डालने से बचे।
- कभी भी Tor Browser में java script को enable ना करें।
उम्मीद करते है आपको हमारा यह लेख dark web in hindi पसंद आया होगा
धन्यवाद।
The contents was very good authentic .
All the topics are too good.
Keep it up.
Bahut hi acha information batya bhai aapne. I Really like your blog